Thailand Cambodia clash: थाईलैंड और कंबोडियाई (Thailand Cambodia) के सैनिकों के बीच सीमा पर झड़प में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं जिनमें अधिकतर आम नागरिक हैं। दोनों पक्षों ने छोटे हथियारों, तोप और रॉकेट से हमले किए और थाईलैंड ने भी हवाई हमले भी किए।
थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी के अनुसार गुरुवार को कम से कम 6 इलाकों में झड़प हुई। इससे 1 दिन पहले ही सीमा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में थाईलैंड के 5 सैनिक घायल हो गए थे और थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था तथा थाईलैंड में कंबोडिया के दूत को निष्कासित कर दिया था।ALSO READ: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू, थाईलैंड की एयर स्ट्राइक, कंबोडिया का पलटवार
ता मुएन थॉम मंदिर के पास फिर से झड़पें शुरू हो गईं : ओड्डार मींचे प्रांत में कंबोडिया के मुख्य अधिकारी जनरल खोव ली ने शुक्रवार को कहा कि प्राचीन ता मुएन थॉम मंदिर के पास सुबह-सुबह फिर से झड़पें शुरू हो गईं। सीमा के पास 'एसोसिएटेड प्रेस' (एपी) के पत्रकारों को सुबह से ही धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। अधिकारी ने यह भी कहा कि गुरुवार को हुई झड़प में कम से कम 4 आम नागरिक घायल हुए हैं और सीमा से लगे गांवों से 4,000 से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा जिन्हें आश्रय केंद्रों में भेजा गया है।ALSO READ: थाईलैंड जाने की सोच रहे हैं तो पहले जानें वहां क्या चल रहा है
यह कंबोडियाई पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने के बारे में दी गई पहली जानकारी है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और किसी भी मुद्दे को बातचीत के माध्यम से हल करने का आग्रह किया है।(भाषा)