रमन लगुआर्ता ने पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूई की जगह ली

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (23:32 IST)
न्यूयॉर्क। रेमन लगुआर्ता ने बुधवार को दिग्गज पेय पदार्थ कंपनी पेप्सिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने भारतीय मूल की इंदिरा नूई की जगह ली। 
 
नूई ने 24 साल बाद कंपनी छोड़ी थी। पिछले 12 सालों से वह सीईओ के पद पर थी। हालांकि सुगम तरीके से बदलाव सुनिश्चित करने के लिए नूई 2019 की शुरुआत तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी। 
 
पेप्सिको के निदेशक मंडल ने अगस्त में 54 वर्षीय लगुआर्ता को नूई का उत्तराधिकारी घोषित किया था। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी