ब्रिटिश अधिकारियों ने ली विमान की तलाशी, रूस नाराज

शनिवार, 31 मार्च 2018 (09:09 IST)
ब्रिटेन। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर ब्रिटिश अधिकारियों ने रूसी एयरलाइंस एयरोफ्लोट के एक यात्री विमान की तलाशी ली है जिसका रूस ने कड़ा विरोध किया है।
 
रूसी दूतावास ने एक बयान में कहा कि ब्रिटिश अधिकारियों ने शुक्रवार को मॉस्को-लंदन-मॉस्को जाने वाली फ्लाइट की तलाशी ली। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसका कारण नहीं बताया है। बयान में कहा गया है कि इस मामले को लेकर रूस ने राजनयिक स्तर पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और इसके कारणों को स्पष्ट करने को कहा है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी