उड़ते विमान में डॉक्टर ने पेशाब चूसकर बचाई यात्री की जान

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (21:06 IST)
विमान हवा में उड़ रहा था, अचानक एक यात्री की तबीयत बुरी तरह बिगड़ गई। पसीने से तरबतर यात्री को कुछ सूझ नहीं रहा था। तभी विमान में ही सवार एक डॉक्टर मसीहा बनकर उसके जीवन में आया। यदि समय रहते यात्री को चिकित्सा नहीं मिलती तो उसकी मौत भी हो सकती थी।

चीन से अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी जा रहे विमान में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग भी सफर कर रहे थे। मंजिल करीब 6 घंटे दूर थी। इसी बीच बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। विमान के क्रू मेंबर्स ने पूछा कि विमान में कोई डॉक्टर है?

जानकारी मिलने पर डॉक्टर झांग पेशेंट की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने जांच की तो पता लगा कि पेशेंट को पेशाब करने में तकलीफ हो रही है। क्रू मेंबर्स ने बुजुर्ग के लिए पायलट केबिन के पास ही एक अस्थाई बिस्तर का इंतजाम किया।

इसके बाद झांग करीब 37 मिनट तक एक नली की मदद से मरीज का पेशाब चूसते रहे। उन्होंने मरीज के मूत्राशय से करीब 800 मिलीलीटर पेशाब चूसकर बाहर निकाला। डॉक्टर झांग के कारण ही बुजुर्ग की जान बच गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी