ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का दिया संकेत

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (08:18 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं। राष्ट्रपति पद से हटने के बाद पहली बार किसी बड़ी सार्वजनिक सभा में शामिल होते हुए ट्रंप ने फ्लोरिडा के ओरलैंडो में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) 2021में रविवार को कहा कि मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन अमेरिका के कानूनों का लागू करने वाले मुख्य कार्यकारी के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।
ALSO READ: ममता के निशाने पर PM, कहा- डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरी होगी मोदी की किस्मत...
इस दौरान उन्होंने एक बार फिर चुनाव धांधली की ओर इशारा करते कहा कि वास्तव में आप जानते हैं कि वे हाल ही में राष्ट्रपति पद से हटे हैं। उन्होंने कहा कि कौन जानता है, मैं उन्हें तीसरी बार हरा भी सकता हूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख