ट्रंप ईरान से परमाणु डील के बेहद करीब, नेतन्याहू को दी चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 29 मई 2025 (10:29 IST)
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते कहा कि अमेरिका और ईरान परमाणु डील के बेहद करीब है। उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इस संबंध में जानकारी देते हुए ईरान पर हमले से बचने की चेतावनी दी। ALSO READ: एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से क्यों दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?
 
ट्रंप ने कहा कि दोनों देश समझौते के बेहद करीब है। वह खुद इंसपेक्शन के लिए ईरान जाना चाहेंगे। उन्होंने ईरान में संयुक्त राष्ट्र के न्यूक्लियर इंसपेक्शन टीम के संभावित विजिट को गैर-जरूरी मान। इधर ईरान ने भी इस बात के संकेत दिए है कि अगर अमेरिका के साथ कोई समझौता होता है तो वह संयुक्त राष्ट्र के न्यूक्लियर इंसपेक्शन टीम को अपने परमाणु केंद्रों के इंसपेक्शन की इजाजत दे सकता है।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमला रोकने को कहा है। ताकि अमेरिकी प्रशासन को तेहरान के साथ नए परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने के लिए और समय मिल सके।
 
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच यूरेनियम संवर्धन पर बातचीत हो रही है। दोनों देशों के बीच इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कैसे सीमित किया जाए? अमेरिका बदले में ईरान पर लगाए गए कुछ आर्थिक प्रतिबंधों को कम करने पर विचार करेगा।
 
अमेरिका और इजराइल परमाणु समझौते को लेकर ईरान को लगातार धमकी देते रहे हैं। हालांकि, ईरान ने हमेशा कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण और नागरिक उद्देश्यों के लिए है ना कि हथियार बनाने के लिए।
edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी