अमेरिका का सोमालिया में आईएस पर हवाई हमला

शनिवार, 4 नवंबर 2017 (09:06 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने पहली बार सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों पर हवाई हमला लिया जिसमें सात आतंकवादी मारे गए।
 
रक्षा मंत्रालय के अफ्रीका कमान की ओर से बताया गया कि अमेरिकी सेना द्वारा आईएस आतंकवादियों पर हमला गुरुवार की आधी रात में तथा शुक्रवार को पूर्वाहन 11 बजे किया गया। यह हमला सोमालिया सरकार के समन्वय में किया गया जिसमें सात आतंकवादी मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना अपने निवासियों की रक्षा और आतंकवादी खतरों को समाप्त करने के लिए सभी अधिकृत और उचित उपायों का उपयोग करना जारी रखेगी। (वार्ता) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी