वॉशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को चीन को चेतावनी दी कि वह ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग या जबरदस्ती नहीं करे। उल्लेखनीय है कि ताइवान ने कहा है कि दो चीनी लड़ाकू विमानों ने दोनों पक्षों को विभाजित करने वाली समुद्री रेखा को पार किया, जिसके बाद अमेरिका का यह बयान सामने आया है।