यांगून। म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सैन्य सरकार का प्रदर्शनकारियों पर दमन लगातार जारी है। म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सुरक्षा बलों ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सबसे बड़ी हिंसक कार्रवाई की। इसमें 91 लोग मारे गए। म्यांमार की मीडिया ने यह जानकारी दी है।
वेबसाइट म्यांमा नाउ की खबर के मुताबिक शनिवार शाम तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 91 तक पहुंच गई। इससे पहले 14 मार्च को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 74 से 90 प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
यंगून में एक निगरानीकर्ता द्वारा जारी मृतक संख्या के मुताबिक 2 दर्जन से अधिक शहरों में हो रहे प्रदर्शन में शाम होने तक 89 लोगों की मौत हुई थी।