बॉस ने किया सैलेरी देने से इनकार, गुस्से में कर्मचारी ने मचाया कोहराम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (13:13 IST)
बॉस ने कर्मचारी को सैलेरी देने से मना किया तो उसका गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते उसने कार्यस्थल पर कोहराम मचा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में एक शख्स जेसीबी से खुले मैदान में खड़ी कई गाड़ियों को एक के बाद एक तोड़ता नजर आ रहा है। देखते ही देखते वह जेसीबी से 5 ट्रकों को चकनाचूर कर देता है।
 
 
'द सन यूके' की रिपोर्ट के अनुसार ये शख्स कोयले की खदान में काम करने वाला एक कर्मचारी है। इस शख्स को उस वक्त गुस्सा आ जाता है जब उसका बॉस उसे महीने की सैलरी देने से मना कर देता है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख