War between Congolese army and rebels : पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा और उसके आसपास के इलाकों में रवांडा समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में एक सप्ताह में 773 लोग मारे गए हैं और 2880 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कांगो की सेना ने दक्षिण किवु के कालेहे क्षेत्र में सानजी, मुगांजो और मुकविजा गांवों पर फिर से कब्जा कर लिया। कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र पर कब्जा करने की होड़ में लगे 100 से अधिक हथियारबंद समूहों में एम23 सबसे ताकतवर है।
खबरों के अनुसार, पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा और उसके आसपास के इलाकों में रवांडा समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में एक सप्ताह में 773 लोग मारे गए हैं और 2880 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
शनिवार को एम23 विद्रोहियों के साथ लड़ाई तेज होने के कारण, कांगो की सेना ने दक्षिण किवु के कालेहे क्षेत्र में सानजी, मुगांजो और मुकविजा गांवों पर फिर से कब्जा कर लिया। कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र पर कब्जा करने की होड़ में लगे 100 से अधिक हथियारबंद समूहों में एम23 सबसे ताकतवर है।
इस क्षेत्र में खनिज का विशाल भंडार है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार, इस समूह को पड़ोसी देश रवांडा के सैनिकों का समर्थन प्राप्त है। रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने कांगो के गोमा पर कब्जा कर लिया था, जिसकी वजह से एक दशक से चले आ रहे संघर्ष को और बढ़ा दिया। फिलहाल अन्य क्षेत्रों में सेना के कारण विद्रोहियों की पकड़ कमजोर हो गई, जिसने उनसे कुछ गांव वापस ले लिए।
कांगो सरकार के प्रवक्ता ने गोमा के मुर्दाघरों और अस्पतालों में 773 शवों और 2880 घायलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। विद्रोहियों को पड़ोसी रवांडा के लगभग 4000 सैनिकों का समर्थन प्राप्त है, जो 2012 की तुलना में कहीं अधिक है। एम23 विद्रोही समूह और रवांडा रक्षा बल (आरडीएफ) ने इस हफ़्ते की शुरुआत में प्रांतीय राजधानी गोमा पर नियंत्रण करने के बाद बुकावु शहर की ओर अपना मार्च जारी रखा।
Edited By : Chetan Gour