जापान फायर ब्रिगेड का दावा, अस्पताल ले जाते वक्त नहीं चल रही थीं शिंजो आबे की सांसें

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (10:42 IST)
टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली चलाई गई। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गई थी।

ALSO READ: बड़ी खबर, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी, हालत गंभीर
स्थानीय दमकल विभाग के अधिकारी मकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को गोली लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा या या सीपीए हुआ। मोरिमोतो के अनुसार, इसका मतलब है कि विमान से एक प्रांतीय अस्पताल तक ले जाते समय आबे की सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी।
Koo App
मुख्य कैबिनेट मंत्री हिरोकाजू मात्सुनो ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने नारा में घटनास्थल से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है।

ALSO READ: शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक : 2 साल पहले पेश की थी मिसाल, जीता था दुनिया का दिल
सरकारी प्रसारणकर्ता ‘एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें आबे को सड़क पर गिरते हुए और कई सुरक्षाकर्मियों को उनकी ओर भागते हुए देखा जा सकता है। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनका खून बह रहा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी