शिंजो आबे पर हमले से पीएम मोदी बेहद दुखी, जानिए कैसी है दोनों की दोस्ती?

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (11:55 IST)
नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद दुखी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।
 
मोदी से दोस्ती : जापान को भारत का विश्वसनीय दोस्त और आर्थिक सहयोगी बनाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान 2014 से 2017 तक वे पीएम के रूप में 3 बार भारत आए। शिंजो आबे को 2021 में भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 
 
निजी विला पर जाने वाले पहले विदेशी नेता थे मोदी : पीएम मोदी 2018 में यामानशी में लेक कावागुचि के पास स्थित शिंजो आबे के निजी विला पर जाने वाले दुनिया के पहले विदेशी नेता थे। आबे ने अपने विला में प्रधानमंत्री मोदी की रात्रिभोज के लिए मेजबानी की थी।   
 
शिंजो आबे ने किया था आजीवन दोस्ती निभाने का वादा : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे वादा किया था कि वह आजीवन भारत के मित्र रहेंगे। वे अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा बार भारत आने वाले जापानी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा था कि जापान जब बहुत धनी नहीं था तो प्रधानमंत्री (जवाहरलाल) नेहरू ने हजारों लोगों के सामने जापान के प्रधानमंत्री किशी का परिचय कराते हुए कहा था कि वह उनका सम्मान करते हैं।
Koo App
आबे ने कहा कि 1957 में उनके दादा नाबुसुकु किशी भारत की यात्रा करने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा कि अपने दादा की की भारत यात्रा के प्रभाव और उसकी याद करते हुए मैंने शपथ ली है कि मैं आजीवन भारत का मित्र बना रहूंगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी