निर्ममता : महिला ने काट दी पेंटरों की रस्सी, इमारत की 26वीं मंजिल पर लटके

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (16:35 IST)
सोशल मीडिया पर एक खबर को देखकर लोगों में खासा गुस्सा है। इसमें एक महिला ने गुस्से में बिल्डिंग के बाहर लटके हुए दो पेंटरों की रस्सी इसलिए काट दी क्योंकि उन्होंने बताया नहीं कि वह उस रोज काम करने वाले हैं। महिला ने उन्हें 26वें मंजिल के ऊपर ही लटका हुआ छोड़ दिया। यह खबर थाईलैंड की बताई जा रही है। 
 
वायरल खबर के मुताबिक रस्सी से लटके हुए 2 पेंटर्स को 26वीं मंजिल के निवासियों द्वारा खिड़की खोलने और उन्हें अंदर जाने के लिए कहते हुए दिखाया गया है। 
 
पेंटर सॉन्ग ने थाई मीडिया को बताया कि उसने और उसके दो दोस्त इमारत में आई दरार की मरम्मत के लिए आए थे, लेकिन उनके साथ ऐसी घटना घटी, जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। महिला ने रस्सी किस कारण से काटी, इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख