अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ महिलाओं का मार्च

रविवार, 21 जनवरी 2018 (07:59 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में करीब हजारों महिलाएं पुरुष समर्थकों के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरीं। महिलाओं का यह दूसरा मार्च था जो कि ट्रंप की नीतियों के खिलाफ एक राष्ट्र व्यापी श्रृंखला थी। 
 
महिलाओं ने इस मार्च को राजधानी वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, शिकागो और लगभग 250 अन्य शहरों में आयोजित किया था। महिलाओं का यह मार्च राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के खिलाफ था।
 
हॉलीवुड अभिनेत्री इवा लोंगोरिया ने लॉस एंजेलिस में महिलाओं की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट आपके व्यक्तिगत निखार में सबसे बड़ा शक्तिशाली अस्त्र है। प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के लिए विशेषाधिकार प्राप्त होना चाहिए।
 
इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर रैली का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने पिछले साल के आर्थिक लाभ के कारण महिलाओं को लाभान्वित किया था।
 
ट्रंप ने लिखा कि हमारे महान देश में सभी जगह काफी अच्छा मौसम है महिलाओं के लिए मार्च एक आदर्श दिन है। पिछले 12 महीनों में काफी सुधार किए गए हैं और पिछले 18 सालों में महिलाओं की बेरोजगारी में काफी कमी आई है। (वार्ता) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी