इराक में आतंकवाद के मामलों में 21 लोगों को फांसी दी गई है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इन सभी लोगों को एक दिन फांसी दी गई।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की ओर से इराक में फांसी की सजा के प्रावधान पर रोक लगाए जाने की मांग किए जाने के बावजूद इन लोगों को फांसी दी गई।
न्याय विभाग के अधिकारी हैदर अल सादी ने कहा कि न्याय मंत्रालय ने 21 लोगों को आतंकवाद के मामले में फांसी दी गई। इसमें तीन महिला आतंकवादी शामिल हैं। (भाषा)