बांग्लादेश में हिन्दू विवाह पंजीकरण अनिवार्य

रविवार, 8 अप्रैल 2012 (00:15 IST)
बांग्लादेश में भारत के कानून की तर्ज पर हिन्दू विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य बनाया जाएगा ताकि धर्म को मानने वाले लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

कानून मंत्री शफीक अहमद ने शनिवार को यहां कहा कि हिन्दू विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य बनाया जा रहा है। वे हिन्दू समुदाय के लोगों के अधिकार विषयक सेमिनार में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून के संबंध में विभिन्न पक्षों के साथ सलाह-मशविरा किया गया है। इस बारे में कानून मंत्रालय की स्थायी संसदीय समिति में चर्चा की गई है।

अहमद ने हालांकि कहा कि सरकार ऐसा कोई कानून नहीं बनाएगी, जिससे लोगों की धार्मिक भावना आहत होती हो। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें