नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2020 का पूरा कार्यक्रम (IPL 2020 schedule) जारी कर दिया है। आईपीएल के13वें संस्करण का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
हालांकि टूर्नामेंट का नॉकऑउट का चरण अभी घोषित नहीं किया गया है। लीग चरण का आखिरी मैच बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 17 मई को खेला जाएगा।
आईपीएल-12 रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पिछले सत्र में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। आईपीएल के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये मैच शाम 4 बजे से और रात 8 बजे से पूर्व नीयत समयानुसार ही होंगे। पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है...
IPL 2020 schedule
29 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (8:00 मुंबई)
30 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (8:00 दिल्ली)