IPL 2020 में रोहित और धोनी के बीच झिड़ चुकी है एक दिलचस्प जंग

गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (12:30 IST)
आईपीएल में वैसे तो 8 टीमें आपस में भिड़ती है लेकिन कभी कभी टूर्नामेंट में निजी रिकॉर्डर्स के लिए खिलाड़ी भी आमने सामने हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ चल रहा है मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच।
 
दरअसल  कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कल रोहित शर्मा 54 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 80 रनों की पारी खेलकर मुंबई इंडियन्स को इस टूर्नामेंट की पहली जीत दिला गए। 
 
उन्होंने आईपीएल में 201 छक्के लगाने का गौरव भी हासिल हो गया है। लेकिन उनसे आगे खड़े हैं महेंद्र सिंह धोनी जिनके आईपीएल में सर्वाधिक 212 छक्के हैं। गौरतलब है कि यह दोनों ही अभी अपनी टीम के लिए तेजी से रन बना रहे हैं। देखना होगा टूर्नामेंट खत्म होने के बाद धोनी ही पहले नंबर पर रहते हैं या रोहित उन्हें पछाड़ देते हैं।
 
दिलचस्प बात यह है कि पहले और दूसरे स्थान के बाद इस रिकॉर्ड पर तीसरे नंबर का बल्लेबाज भी एक भारतीय ही है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना जो कि निजी कारणों से इस संस्करण का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, अब तक अपने आईपीएल के सफर में 194 छक्के लगा चुके हैं। 
 
यह बात दावे के साथ कही जा सकती है कि अगर सुरेश रैना इस आईपीएल का हिस्सा होते तो यह छक्कों की जंग त्रिकोणीय हो जाती। हालांकि क्रिकेट विषेशज्ञों का मानना है कि रोहित धोनी से आगे निकल सकते हैं क्योंकि वह सलामी बल्लेबाज हैं और धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे आते हैं।(वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी