प्लेऑफ में धोनी से ज्यादा रन बनाए हैं रैना ने फिर भी बैठे बाहर, चेन्नई के निराश फैंस ने ऐसे किए ट्वीट

Webdunia
रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (20:11 IST)
दुबई:चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेऑफ में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एकादश में कोई बदलाव नहीं किया और मथ्यक्रम में सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा को ही जगह दी। इस निर्णय से चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस खासे निराश नजर आए।

हालांकि रैना को जगह ना देने का कारण उनका बुरा फॉर्म है पर उथप्पा भी अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उस पर रैना का प्लेऑफ में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म रहा है।

अब तक चेन्नई के लिए सभी प्लेऑफ में रैना ने धोनी से भी ज्यादा रन बनाए हैं। 155 की स्ट्राइक रेट से रैना ने 10 मैचों में 714 रन बनाए हैं। इसमें 7 अर्धशतक शामिल है। इन पारियों में रैना ने कुल 40 छक्के और 51 चौके जमाए हैं। दिलचस्प बात यह है धोनी ने प्लेऑफ में सिर्फ 504 रन बनाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख