धोनी का स्टाइल, चेन्नई की जीत, स्टेडियम की छत पर गेंद पहुंची तो फैंस हुए खुश

गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (23:33 IST)
जब ऐसा लग रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला अब शांत हो जाएगा तब ही महेंद्र सिंह धोनी ने ऐलान कर दिया कि उनमें वह ही पुरानी छक्का मारने की काबिलियत बाकी है और उम्र कम से कम उनके लिए तो एक संख्या है।

महेंद्र सिंह धोनी ने आज आईपीएल 2021 का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर (18) बनाया। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। यह छक्का महेंद्र सिंह धोनी ने तब लगाया जब टीम को 3 गेंदो में 2 रनों की जरूरत थी। अंतिम गेंद में धोनी छक्का लगाने के लिए जाने जाते हैं।

The Moment we all waiting for
Nothing changed man, Dhoni still finishes the match in his own style... #CSKvsSRH @MSDhoni #IPL2021 pic.twitter.com/IubNc3P8qh

— महेन्द्र सिलारी (@mahendr_silari) September 30, 2021
लेकिन कप्तान केन विलियमसन के कहने पर सिद्दार्थ कॉल ने अपना छोर बदला और गेंद को शॉर्ट रखा। इससे पहले भी धोनी एक चौका मार चुके थे लेकिन इस गेंद पर धोनी ने फैंस को निराश नहीं किया और एक ऐसा गगनचुंबी छ्क्का मारा जो शार्जाह के स्टेडियम की छत पर पहुंचा।

कहने को तो यह इस टूर्नामेंट में धोनी का दूसरा ही छक्का था लेकिन इस छक्के ने बड़ा काम कर दिया। धोनी के इस छक्के से ट्विटर पर उनके फैंस खुशी से झूम उठे । कुछ ऐसे ट्वीट्स उन्होंने किए।

Dhoni and a six to finish. The story isn't over yet.....

— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) September 30, 2021

"We’ll come back stronger, that’s what we are known for"

- MS Dhoni after IPL 2020

— Karthik Lakshmanan (@lk_karthik) September 30, 2021

Most boring CSK match lit up with Dhoni's six. Dil toh baccha hai ji.

— Silly Point (@FarziCricketer) September 30, 2021

Monstrous hit for 6! What a finish! That too not on the last ball but 3rd last ball! Take that haters! Dhoni is back!

— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) September 30, 2021

A six from @msdhoni to finish the match, while our another world cup hero @GautamGambhir was sitting in the commentary box. What a jodi !  #CSKvsSRH

— Rofl Gandhi 2.0  (@RoflGandhi_) September 30, 2021

End with a sixer on this movie's anniversary day  pic.twitter.com/S7E6goMmch

— Sagar (@sagarcasm) September 30, 2021
आईपीएल तालिका में शीर्ष पर चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। चेन्नई ने प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद को गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में छह विकेट से हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया।

चेन्नई ने हैदराबाद को 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन पर रोका और 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर जीत हासिल की और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्का मारा और टीम को 11 मैचों में नौंवीं जीत दिलाई।

चेन्नई के लिए उसके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जबकि कैरेबियाई आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने चार ओवर में मात्र 17 रन देकर दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 37 रन पर एक विकेट और रवींद्र जडेजा ने तीन ओवर में मात्र 14 रन देकर एक विकेट लिया।

हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 46 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन की सर्वाधिक पारी खेली। अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद दोनों ने 18-18 रन बनाये। अभिषेक ने 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि समद ने 14 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाया। अफगानी खिलाड़ी राशिद खान ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 17 रन बनाये।

हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने 11 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 11 रन बनाये और उन्हें ब्रावो ने पगबाधा किया। ओपनर जैसन रॉय सात गेंदों में दो रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने। प्रियम गर्ग 10 गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए जबकि जैसन होल्डर पांच गेंदों में पांच रन बनाकर बॉउंड्री पर दीपक चाहर के हाथों बेहतरीन कैच के जरिये आउट हुए।

चेन्नई की टीम पिछले सत्र में प्लेऑफ की होड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी लेकिन इस बार वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। चेन्नई के कप्तान धोनी अपनी आदत की तरह मैच को आखिरी ओवर तक ले गए और सिद्धार्थ कौल के इस ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से जबरदस्त छक्का मारकर मैच समाप्त किया।

चेन्नई को मैच में ऋतुराज गायकवाड और फाफ डू प्लेसिस ने ओपनिंग साझेदारी में 10.1 ओवर में 75 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी । गायकवाड ने 38 गेंदों पर 45 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। जैसन होल्डर ने गायकवाड का विकेट लिया। मोईन अली 17 गेंदों में दो चौकों के सहारे 17 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। राशिद की गेंद मोईन के पैर से लगकर गिरी और स्टंप्स में घुस गयी।

होल्डर ने 16वें ओवर में सुरेश रैना को दो रन पर पगबाधा किया और अपने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर फाफ डू प्लेसिस को कौल के हाथों कैच करा दिया। डू प्लेसिस ने 36 गेंदों पर 41 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए। अम्बाती रायुडू ने 13 गेंदों पर नाबाद 17 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि धोनी ने 11 गेंदों पर नाबाद 14 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया।जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी