महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो मैचों में अंतिम ओवर की आखिरी कुछ गेंद पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। आज तो वह रन भी नहीं बना पाए लेकिन धोनी रिव्यू सिस्टम ट्विटर पर एक बार फिर ट्रेंड हुआ।
महेंद्र सिंह धोनी जब क्रीज पर आए तो कोलकाता के गेंदबाज कुशवंत ने एक गेंद डाली जो कमर से ऊपर थी। जब महेंद्र सिंह धोनी ने देखा कि लेग अंपायर ने उसे नॉ बॉल करार नहीं दिया है तो धोनी ने रिव्यू लिया। यह रिव्यू ठीक पाया गया और अंपायर को नॉ बॉल देनी पड़ी।