जड़ेजा और धोनी के बीच में फिर डल गई फूट, पत्नी रिवाबा ने कहा अपना रास्ता चुनो

सोमवार, 22 मई 2023 (13:58 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में एक बार फिर से फूट की खबरें मीडिया जगत में चल रही है। दरअसल यह बात तब उठने लग गई जब रविवार को रविंद्र जड़ेजा ने एक ट्वीट किया जिसका मतलब था कि बुरे को बुरे का सिला जल्द ही मिल जाता है। इस पर उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा- बिल्कुल।

Definitely  pic.twitter.com/JXZNrMjVvC

— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) May 21, 2023
यही नहीं रविंद्र जड़ेजा के इस ट्वीट पर रिवाबा जड़ेजा जो उनकी पत्नी है उन्होंने भी यह लिखा कि उनको अपना रास्ता चुन लेना चाहिए।रविवार को तो चेन्नई का कोई मैच नहीं था लेकिन शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेटों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली थी। 17 अंको के साथ लीग में चेन्नई दूसरे स्थान पर रही।

Ravindra Jadeja  pic.twitter.com/1S2sjDmK31

— CricTracker (@Cricketracker) May 21, 2023
हालांकि 77 रनों से जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जड़ेजा के बीच में चलते चलते कुछ बात हुई। इस बातचीत में महेंद्र सिंह धोनी  रविंद्र जड़ेजा को कुछ समझाते हुए दिख रहे थे। जबकि वीडियो में एक जगह  रविंद्र जड़ेजा महेंद्र सिंह धोनी की बात सुनकर भौंचक्के से रह गए थे और कुछ नाराज भी दिख रहे थे।

Look's like Dhoni told lot of things to Jadeja  pic.twitter.com/4PbjuCLb5i

—  (@Itzshreyas07) May 20, 2023
अब देखना यह है कि यह अंद्रूनी कलह चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में कितना असर डालती है। चेन्नई सुपर किंग्स को मंगलवार को शीर्ष पर काबिज गत विजेता गुजरात टाइटंस से अपने घरेलू मैदान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में लोहा लेना है। अगर यह मैच चेन्नई जीतती है तो सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी वहीं अगर यह मैच चेन्नई हार जाती है तो क्वालिफायर 2 में उसे लखनऊ बनाम मुंबई के एलिमिनेटर के विजेता से सामना करना होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी