IPL 2024 गुजरात ने पंजाब को जीतने के लिए दिया 200 रनों का लक्ष्य

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (21:28 IST)
IPL 2024 GT vs PBKS कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

गिल ने 48 गेंद में चार छक्कों और छह चौकों से नाबाद 89 रन की पारी खेलने के अलावा साई सुदर्शन (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी भी की। उन्होंने राहुल तेवतिया (आठ गेंद में नाबाद 23) के साथ 14 गेंद में 35 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया।

Innings Break

Shubman Gill's unbeaten  helps #GT set a target of

Will #PBKS reach this target?

Follow the Match  https://t.co/0Sy2civoOa#TATAIPL | #GTvPBKS pic.twitter.com/NICJDnQ5ML

— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2024
पंजाब की ओर से कागिसो रबादा और हर्षल पटेल दोनों ने चार-चार ओवर में समान 44 रन लुटाए। रबादा को दो जबकि हर्षल को एक विकेट मिला।पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर टाइटंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। गिल ने बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार (33 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में छक्के से खाता खोला।

रिद्धिमान साहा (11) ने कागिसो रबादा पर चौका मारा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की अगली गेंद पर मिड ऑफ पर धवन को कैच दे बैठे।गिल को इसके बाद केन विलियमसन रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। विलियमसन ने रबादा पर चौका जड़ने के बाद सैम कुरेन का स्वागत दो चौकों के साथ किया।

टाइटंस ने पावर प्ले में एक विकेट पर 52 रन बनाए।विलियमसन हालांकि इसके बाद रन गति बढ़ाने की कोशिश में हरप्रीत की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों में खेल गए जिससे गिल के साथ उनकी 40 रन की साझेदारी का अंत हुआ। उन्होंने 26 रन बनाए।

साई सुदर्शन (33) ने आते ही हरप्रीत पर चौके से खाता खोला और फिर सिकंदर रजा पर लगातार दो चौकों के साथ 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

गिल ने अगले ओवर में रबादा पर छक्का जबकि सुदर्शन ने चौका मारा।सुदर्शन हालांकि हर्षल पटेल की गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच दे बैठे।गिल ने हरप्रीत पर चौके के साथ 31 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

गिल ने हर्षल और रबादा पर छक्कों के साथ रन गति में बढ़ाने का प्रयास किया। विजय शंकर (08) हालांकि रबादा की गेंद को लांग ऑफ पर हरप्रीत के हाथों में खेल गए।तेवतिया ने 19वें ओवर में हर्षल पर छक्का और चौका मारा और फिर अर्शदीप की पारी की अंतिम दो गेंद पर चौके मारे।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी