IPL के पहले दिन दर्शकों की संख्या का टूटा रिकॉर्ड, CSK-RCB मैच हुआ इतिहास में शामिल

WD Sports Desk

गुरुवार, 28 मार्च 2024 (16:08 IST)
IPL 2024 CSK vs RCB Opening Day Record : IPL के 17वें सत्र के पहले दिन उद्घाटन समारोह और Chennai Super Kings (CSK) तथा Royal Challengers Bengaluru (RCB) के बीच मैच को रिकॉर्ड 16 करोड़ 80 लाख दर्शकों ने देखा। मेजबान प्रसारक ने यह जानकारी दी।
 
Indian Premier League के आधिकारिक प्रसारक Disney Star ने कहा कि पहले दिन के खेल का ‘वाचटाइम’ (देखने का समय ) 1276 करोड़ मिनट रहा जो किसी भी सत्र में पहले दिन का रिकॉर्ड है।
 
आईपीएल के 17वें सत्र में पहले दिन डिजनी स्टार नेटवर्क पर छह करोड़ से अधिक दर्शकों ने प्रसारण देखा।
 
कंपनी ने कहा ,‘‘ डिजनी स्टार ने आईपीएल 2023 के पहले दिन 870 करोड़ मिनट रिकॉर्ड किए थे। पिछले सत्र की तुलना में वाचटाइम में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।’’
 
गत चैम्पियन CSK ने पहले मैच में RCB को छह विकेट से हराया था।

ALSO READ: IPL 2024 : Pat Cummins के दिए हुए मंत्र से अभिषेक शर्मा ने मुंबई के गेंदबाजों का किया बुरा हाल, कायम किए बड़े रिकॉर्ड
Star Sports के एक प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह बड़ी उपलब्धि है जिसे स्टार स्पोटर्स के दर्शकों के प्रेम ने संभव कर दिखाया। हम अपने सभी साझेदारों और BCCI के साथ TATA IPL को धन्यवाद देते हैं।’’ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी