टेक्नोलॉजी का चमत्कार : 3डी प्रिंटिंग से 24 घंटे में 12 घर

PR
पेइचिंग। 3डी प्रिंटिंग टे‍क्नोलॉजी ने औद्योगिक क्षेत्र में क्रांति ला दी है। थोड़े दिन पहले एक ऐसा थ्रीडी प्रिंटर बनाया गया था, जिससे किसी प्लास्टिक की चीज बनाई जा सके। अब चीन में 3डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से घर बनाए गए हैं।

चीन की एक कंपनी ने 24 घंटे में इन 12 घरों का एक समूह 3डी प्रिंटिंग तकनीक से तैयार कर लिया है। शंघाई के क्विंगपू जिले में तैयार 200 वर्गमीटर इलाके में फैली ये इमारत रिसाइकल मटैरियल से बनाई गई हैं।

अगले पन्ने पर, कैसे बनी ये इमारतें...


PR
इन बिल्डिंगों को बनाने के लिए 500 फुट लंबा, 33 फुट चौड़ा और 20 फुट बड़ा थ्रीडी प्रिंटर तैयार किया गया। इससे घरों के कंपोनेंट बनाए गए। कंपोनेंट बनाने के लिए इंक बनाई गई।

इस इंक को भी वेस्ट मटैरियल से बनाया गया। इमारतों को चीन के शंघाई विनशुन डेकोरेशन डिजाइन इंजीनियरिंग कंपनी ने तैयार किया है।

अगले पन्ने पर, कितनी है लागत इन बिल्डिंगों में


इन इमारतों के समूह में एक घर की कीमत लगभग 4800 डॉलर ( करीब 2.8 लाख रुपए) है। ये इमारतें इको फ्रेंडली भी हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें