सूटकेस से निकली लड़की : वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Webdunia
गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (17:28 IST)
सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब घटनाएं वायरल होती हैं। हाल ही में एक घटना वायरल हुई जिसमें दिखार्अ दे रहा है कि कुछ लड़के एक लड़की को सूटकेस में छिपाकर होस्टल से बाहर लेकर जा रहे हैं।

वे लड़के वहीं पकड़े गए, जैसे ही यह घटना सोशल मीडिया पर आई फिर तो भूचाल मच गया। यूजर्स का यह भी कहना है कि होस्टल के गार्ड ने चेकिंग के दौरान लड़कों को पकड़ लिया और सूटकेस खुलवाया।  
<

In my life, I’ve seen a lot of crazy things. However, that Manipal lad trying to sneak a girl out via a suitcase is right at the top pic.twitter.com/yOteKVCAh3

— Shibubuu (@shibubuu27) February 2, 2022 >
घटना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ही यह बताया जा रहा है कि घटना कर्नाटक के मणिपाल की है।

वायरल वीडियो में तो साफ दिख रहा है कि वाकई में सूटकेस के अंदर से लड़की निकल रही है और आसपास कुछ लड़के भी मौजूद नजर आ रहे हैं। यह सभी हॉस्टल के गेट पर खड़े हैं।