व्हाट्‍सएप का प्रयोग करने वाले हो जाएं सावधान, क्योंकि

FILE
कहते हैं तकनीक ने हमारे जीवन को आसान बनाया है तो नई परेशानियां भी खड़ी की हैं। सोशल मीडिया भी अब साथियों से जुड़ने और अपडेट रहने का बड़ा माध्यम बन गया है।

व्हाट्‍सएप से लगातार व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ अपडेट रहता है, लेकिन इसके नुकसान भी सामने आ रहे हैं। व्हाट्‍सएप से एक महिला के साथ हुआ ऐसा कि वह डिप्रेशन में चली गई।

अगले पन्ने पर क्या हुए महिला के साथ...



FILE
दिल्ली की एक शादीशुदा महिला को व्हाट्‍सएप पर लगातार अश्लील मैसेज व फोटो मिल रहे थे। इसके वह महिला डिप्रेशन में चली गई है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को की। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले 25 दिनों कोई मोबाइल पर व्हाट्‍सएप के जरिए अश्लील मैसेज, फोटो और आपत्तिजनक सलाह भेज रहा है।

इस कारण उसका डिप्रेशन बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस उन नंबरों की भी जांच कर रही है, जिनसे अश्लील मैसेज और फोटो भेजे जा रहे हैं। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें