जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 1 डॉक्टर सहित 5 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (21:36 IST)
2 Migrant Workers Shot Dead By Terrorists In Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और पांच श्रमिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग का निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के शिविर में रह रहे मजदूरों पर गोलीबारी की।

पुलिस के अनुसार आतंकी हमले में घायल और मरने वालों में स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के कर्मचारी शामिल हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक इस हमले को दो आतंकवादियों ने अंजाम दिया।

मीडिया खबरों के मुताबिक हमलावरों ने एक सुरंग के निर्माण में लगे श्रमिकों के आवास शिविर पर गोलीबारी की। इसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में एक डॉक्टर भी शामिल है।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी गिरफ्तार, 3 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल बरामद, बना रखी थी खौफनाक प्लानिंग
पिछले 3 दिनों में कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर यह दूसरा लक्षित हमला है। 18 अक्टूबर को बिहार के बांका जिले के रहने वाले अशोक चौहान (30) की जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में अज्ञात आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव शोपियां के वाची इलाके से बरामद किया गया। 

हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस घिनौने हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह हमला देश के विकास में योगदान देने वालों के खिलाफ है।
सुरक्षाबलों को पूरी आजादी : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, "मैं गगनगीर में नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हमने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है। इनपुट एजेंसियां

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी