Janmashtami 2023 : कब मनाएं जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर को, जानें सही डेट और टाइम

मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (17:56 IST)
janmashtami 2023
06 सितंबर या 07 सितंबर, कब है Krishna Janmashtami 2023 यह सवाल सभी के मन में है। श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी तिथि को आठवें मुहूर्त में रात्रि के शून्यकाल में रोहणी नक्षत्र में वृषभ लग्न के संयोग में हुआ था। यह तिथि 06 सितंबर से प्रारंभ होकर 07 सितंबर को दोपहर के बाद समाप्त हो रही है। आओ जानते हैं सही डेट और टाइम।
 
रोहिणी नक्षत्र शुरू- 06 सितंबर 2023, सुबह 09:20.
रोहिणी नक्षत्र समाप्त- 07 सितंबर 2023, सुबह 10:25.
 
अष्टमी तिथि प्रारंभ:- अष्टमी तिथि 06 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर आरंभ हो रही है।
अष्टमी तिथि समाप्त:- अष्टमी तिथि का समापन 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा।
 
स्मार्त या गृहस्थ संप्रदाय के लोगों की जन्माष्टमी:- 
  1. 06 सितंबर की रात्रि को ही स्मार्त संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे।
  2. परंपरा से गृहस्थ जीवन के लोगों को इस दिन जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा।
  3. स्मार्त संप्रदाय के लिए निशीथ पूजा का समय- 06 सितंबर 2023 की रात्रि 12:02 एएम से 12:48 एएम, सितम्बर 07 तक।
  4. पारण का समय- 07 सितंबर को शाम 04:14 के बाद।
 
इस्कॉन और वैष्णव संप्रदाय के लोगों की जन्माष्टमी:- 
मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी?
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी