भाजपा ने झारखंड चुनावों के लिए 8 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (07:55 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 8 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें जमशेदपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के बागी नेता सरयू रॉय के स्थान पर देवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।
ALSO READ: कांग्रेस ने झारखंड चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची
अब तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा न किए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रॉय ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुबर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। रॉय, रघुबर दास सरकार में मंत्री थे।
 
अपनी 5वीं सूची में भाजपा ने आजसू के साथ गठबंधन खत्म होने के बाद 8 और सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इसके साथ ही भगवा पार्टी ने 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 चरणों में होने वाले चुनावों के लिए अधिकतम सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी