कांग्रेस ने झारखंड में 33 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की शुरू की तैयारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 25 जून 2024 (19:56 IST)
Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस की झारखंड (Jharkhand) इकाई ने राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में 81 में से 33 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को रांची में यह जानकारी दी। कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन में 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
 
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हमने पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड में 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2 और विधायक पार्टी में शामिल हो गए इसलिए वर्तमान में 33 सीटें कांग्रेस के पास हैं और हमने उन पर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह अंतिम सीटबंटवारे के समझौते से तय होगा। मीर, रांची में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने आए थे।

ALSO READ: आपातकाल की 50वीं बरसी, भाजपा नेताओं का कांग्रेस पर बड़ा हमला, क्या बोले PM मोदी?
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार मीर ने सोरेन के साथ विधानसभा चुनाव और मंत्रिमंडल के खाली पदों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कोटे से एक मंत्री पद खाली है। आलम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं।

ALSO READ: आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस की तानाशाही सोच को उजागर करेगी भाजपा, शुरू होगा राष्‍ट्रव्‍यापी कार्यक्रम
 
मीर ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने झारखंड के नेताओं को राज्य में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए अधिकतम सीटें जीतने के सुझाव दिए। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी