karva chauth 2023: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार यह त्योहार 01 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ के व्रत का पारण चंद्रोदय के बाद ही किया जाता है। आओ जानते हैं कि इस दिन के क्या है शुभ मुहूर्त, कब होगा चंद्र उदय और कैसे करें करवा चौथ की पूजा।