बाल साहित्य : बहुत जोर से भूख लगी है

बहुत जोर से भूख लगी है
 

 
गप्पड़-गप्पड़ सत्तर-अस्सी,
खाए समोसे खड़े-खड़े। 
तीस गिलास पिएंगे लस्सी,
इसी बात पर अड़े खड़े। 
 
लस्सी पीकर पहुंच गए थे,
एक पुराने होटल में। 
चार बड़े मुर्गे फटकारे,
बस केवल कुछ ही पल में। 
 
फिर बोले मित्रों से अपने,
अब हम घर को जाएंगे। 
बहुत जोर से भूख लगी है,
जाकर खाना खाएंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें