नववर्ष 2020 पर कविता : नया साल, नया जोश

दीवारों  पर लगेंगे। 
नए कैलेंडर। 
पुराने हटाएं जाएंगे।
 
नए साल में नया जोश संग। 
उत्सव लोग मनाएंगे।
 
सफलता हाथों में होगी। 
अग्रदूत बनेंगे। 
नियम से सच्चाई संग।
सही पथ चुनेंगे।
 
मानवता का पाठ अपने। 
बच्चों को पढ़ाएंगे।
 
समय चलता रहेगा। 
वक्त बीत जाएगा। 
 
इंतजार भी रहेगा जब।
फिर नया साल आएगा। 
 
घर और दफ्तरों से जब। 
पुराना कैलेंडर हटाएंगे।

ALSO READ: New Year 2020 Poem: स्वागत को तैयार रहो तुम

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी