बाल गीत : गोरैया

हाइकू 24 
 
चोंच में दाना 
उठा उड़ी गोरैया 
चुगाती चूजे। 
 
कब आओगी 
गोरैया मेरे द्वार 
दाना चुगने। 
 
पेड़ पर है 
तिनकों का घोंसला 
गोरैया नहीं। 
 
नन्ही गोरैया 
फुदक-फुदककर 
दाना चुगती। 
 
मुन्ने के सिर 
फुदक रहा चूजा
प्रेम बंधन। 
 
अंजुरी भर 
प्रेममयी गोरैया 
स्नेहिल स्पर्श। 

वेबदुनिया पर पढ़ें