बाल कविता : चिड़िया

Webdunia
- महेश साकल्ये
 
चिड़िया फुर्र-फुर्र उड़ती है,
हाथ लगाओ डरती है।
चीं-चीं करती जाती है,
हाथ किसी के ना आती है।
सबको प्यारी लगती है,
पंछियों में न्यारी लगती है।
चोंच से दाने चुगती है,
बड़ी सुंदर, मोहक लगती है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख