वेताल पच्चीसी की रोचक कहानियां : चौबीसवीं कहानी

किसी नगर में मांडलिक नाम का राजा राज्य करता था। उसकी पत्नी का नाम चंडवती था। वह मालव देश के राजा की लड़की थी।

राजा के परिवार के साथ रिश्तेदारों ने क्या किया....


FILE

उसके घर लावण्यवती नाम की एक कन्या थी। जब वह विवाह के योग्य हुई तो राजा के भाई-बन्धुओं ने उसका राज्य छीन लिया और उसे देश-निकाला दे दिया।

राजा रानी और कन्या को साथ लेकर मालव देश को चल दिया।

भीलों ने क्या किया राजा के साथ....


FILE


रात को वे एक वन में ठहरे। पहले दिन चल कर भीलों की नगरी में पहुंचे। राजा ने रानी और बेटी से कहा कि तुम लोग वन में छिप जाओ, नहीं तो भील तुम्हें परेशान करेंगे। वे दोनों वन में चली गईं।
इसके बाद भीलों ने राजा पर हमला किया।

राजा की हुई मौत....


FILE


राजा ने मुकाबला किया, पर अंत में वह मारा गया। भील चले गए।
उसके जाने पर रानी और बेटी जंगल से निकल कर आईं और राजा को मरा देखकर बड़ी दुखी हुईं।

तालाब किनारे पहुं‍ची मां-बेटी...


FILE

वे दोनों शोक करती हुईं एक तालाब के किनारे पहुंची।
उसी समय वहां चंडसिंह नाम का साहूकार अपने लड़के के साथ, घोड़े पर चढ़कर, शिकार खेलने के लिए उधर आया। दो स्त्रियों के पैरों के निशान देखकर साहूकार अपने बेटे से बोला, 'अगर यह स्त्रियां मिल जाए तो तुम जिससे चाहो, विवाह कर लेना।'

पित्रा-पुत्र रचाएंगे विवाह....


FILE

लड़के ने कहा, 'छोटे पैर वाली छोटी उम्र की होगी, उससे मैं विवाह कर लूंगा। आप बड़ी से कर लें।'
साहूकार विवाह नहीं करना चाहता था, पर बेटे के बहुत कहने पर राजी हो गया।

साहूकार को मिली रानी और पुत्री...


FILE

थोड़ा आगे बढ़ते ही उन्हें दोनों स्त्रियां दिखाई दीं। साहूकार ने पूछा, 'तुम कौन हो?'
रानी ने सारा हाल कह सुनाया। साहूकार उन्हें अपने घर ले गया।

रानी बनी पुत्र की पत्नी....


FILE

संयोग से रानी के पैर छोटे थे, पुत्री के पैर बड़े।
इसलिए साहूकार ने पुत्री से विवाह किया, लड़के की शादी रानी से हुई और इस तरह पुत्री सास बनी और मां बेटे की बहू। उन दोनों के आगे चलकर कई सन्तानें हुईं।

वेताल ने पूछा कठिन प्रश्न...


FILE

इतना कहकर वेताल बोला, 'राजन्! बताइए, मां-बेटी के जो बच्चे हुए, उनका आपस में क्या रिश्ता हुआ?'

यह सवाल सुनकर राजा बड़े चक्कर में पड़ा।

आगे पढ़ें कहानी का शेष भा



उसने बहुत सोचा, पर जवाब न सूझ पड़ा। इसलिए वह चुपचाप चलता रहा।

वेताल यह देखकर बोला, 'राजन्, कोई बात नहीं है। मैं तुम्हारे धीरज और पराक्रम से खुश हूं। मैं अब इस मुर्दे से निकला जाता हूं।

वेताल ने राजा से क्या कहा....


FILE

तुम इसे योगी के पास ले जाओ।
जब वह तुम्हें इस मुर्दे को सिर झुका कर प्रणाम करने को कहे तो तुम कह देना कि पहले आप करके दिखाओ। जब वह सिर झुका कर बताएगा तो तुम उसका सिर काट लेना।

उसका बलिदान करके तुम सारी पृथ्वी के राजा बन जाओगे। सिर नहीं काटा तो वह तुम्हारी बलि देकर सिद्धि प्राप्त करेगा।'

इतना कहकर वेताल चला गया और राजा मुर्दे को लेकर योगी के पास आया।

(समाप्त)








वेबदुनिया पर पढ़ें