गरनर्ड मछली

यह पकड़े जाने पर घुर्र की आवाज करती है। इसके शरीर में छाती पर तीन अँगुलियों जैसे अंग होते हैं, जिनसे यह समुद्र की कीचड़ भरी तली में भोजन खोदकर मुँह में डालती है।

पर्पिल शोर केकड़ा
यह केकड़ा अपने भार के अनुपात में 40 आदमियों के बराबर ताकत रखता है।

अण्डे खाने वाली मादा मछली
बाओफिन नामक मादा मछली अंडे देने के बाद स्वयं उन्हें खा लेती है, इसलिए नर बाओफिन को उन अंडों की रक्षा करनी पड़ती है, जब तक अंडों में से बच्चे न निकल जाएँ।

कॉलोरेडो नदी का मेढक
जिसकी टर्र-टर्र की आवाज यात्रियों को भ्रमित कर देती है। इसकी टर्र-टर्र की आवाज नाव की सीटी जैसी होती है।

रंग-बिरंगी चिड़िया
ऑस्ट्रेलिया की पिट्टा चिड़िया जिसके पंख नौ रंगों (नीला, पीला, हरा, नारंगी, भूरा, गुलाबी, लाल, सफेद और काला) के हाते हैं, जो सदैव चमकते रहते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें