अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में बिखरे कबाड़ की तलाश करने की कोशिश कर रहा है, जहां शटल अटलांटिस उतरा है।
नासा के शटल कार्यक्रम के उप प्रबंधक ली रॉय केन ने कहा कि अभी नासा इस बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं है कि इस कबाड़ के शटल और स्टेशन से टकराने की आशंका है या नहीं।
केन ने कहा कि सोमवार को हमें शुरुआती जानकारी दी गई है। अभी इसमें कुछ और सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में पड़ी इस वस्तु के आकार के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन सोमवार तक इस बारे में और जानकारी आने की संभावना है।
अटलांटिस नासा के शटल मिशन का आखिरी शटल है। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंच गया। मंगलवार को इस यान से गए अंतरिक्ष यात्री के अंतरिक्ष में चहलकदमी करने की संभावना भी है।