वित्तीय स्थिति सुधारने में लगी इस एयरलाइन को वर्ष 2014-15 में परिचालन कार्य में 2,636 करोड़ रुपए की हानि हुई थी। इसी दौरान इसकी आय घट कर 20,526 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले 20,613 करोड़ रुपए थी।
यह तथ्य इस बात से उजागर होता है कि इस दौरान इसके टिकट औसतन 7.7 प्रतिशत सस्ते हुए। आलोच्य अवधि में इसके यात्रियों की संख्या 1.8 करोड़ रही जो एक साल पहले की तुलना में 6.6 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2014-15 में एयर इंडिया से कुल 1.688 करोड़ यात्रियों ने सेवा ली थी। यह एयरलाइन इस समय सरकार के सहारे चल रही है जिसने इसे 30,000 करोड़ रुपए का सहायता पैकेज दे रखा है। (भाषा)