सोने को मिल रहा है भू-राजनैतिक तनाव का लाभ

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (18:13 IST)
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया को लेकर जारी भू-राजनैतिक तनाव का लाभ सोने को मिल रहा है। वैश्विक दबाव के साथ कमजोर स्थानीय माँग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 29,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा जबकि चाँदी 150 रुपए की गिरावट के साथ लगभग एक सप्ताह के निचले स्तर 42,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
विदेशों में आज दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहा। सोना हाजिर 2.65 डॉलर फिसलकर 1,284.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.3 डॉलर लुढ़ककर 1,286.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, चाँदी 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 18.40 डॉलर प्रति औंस रही।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ऊँची कीमत पर मुनाफा वसूली से सोने-चाँदी में गिरावट दर्ज की गई है। हालाँकि, सभी प्रमुख कारक सोने की कीमतों में बढ़ोतरी को बल देने वाले हैं तथा आने वाले समय में इसमें तेजी देखी जा सकती है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें