सोना 661 रुपए लुढ़का, चांदी में भी आई गिरावट

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (18:21 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 661 रुपए की गिरावट के साथ 46,847 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 347 रुपए की गिरावट के साथ 67,894 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ, जिसका पिछला बंद भाव 68,241 रुपए प्रति किलो था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले दिन सोना 47,508 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 347 रुपए की गिरावट के साथ 67,894 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ, जिसका पिछला बंद भाव 68,241 रुपए प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 26.96 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर सूचकांक में सुधार के कारण सोने में कमजोरी रही।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी