सोने में 244 रुपए की गिरावट, चांदी भी 654 रुपए टूटी

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (18:51 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 244 रुपए की गिरावट के साथ 46,747 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 654 रुपए की गिरावट के साथ 63,489 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,991 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 654 रुपए की गिरावट के साथ 63,489 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,143 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस रह गया गया, जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 23.94 डॉलर प्रति औंस रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस रह गई, जिससे सोने की कीमतों में कमजोरी रही।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी