सोना 442 रुपए टूटा, चांदी भी 950 रुपए लुढ़की

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (19:32 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 442 रुपए की गिरावट के साथ 51010 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी भी 950 रुपए की गिरावट के साथ 64167 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी भी 950 रुपए की गिरावट के साथ 64167 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 65117 रुपए प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1885 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 23.25 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, गुरुवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1885 डॉलर प्रति औंस रह गया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा मौद्रिक रुख को कड़ा करने की आशंका के बीच डॉलर मजबूत हुआ, जिससे यहां सोना दो महीने के निचले स्तर पर आ गया।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी