सस्ता हो गया खाने का तेल, सरसों, सोयाबीन समेत सभी तेलों के गिरे दाम

शनिवार, 6 नवंबर 2021 (18:43 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में गिरावट के रुख के बीच शनिवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में शुक्रवार को 3.8 प्रतिशत की गिरावट थी जबकि कल रात को शिकॉगो एक्सचेंज पौने (0.75) प्रतिशत कमजोर बंद हुआ था। देश के ज्यादातर बाजार ‘भाई दूज’ के मौके पर शनिवार को बंद थे। हालांकि दिल्ली में आधे बाजार बंद थे जबकि बाकी खुले हुए थे।
 
सूत्रों ने कहा कि पामोलीन तेल के भाव से सोयाबीन रिफाइंड और सूरजमुखी तेल करीब 5-6 रुपए लीटर सस्ता बैठता है और पामोलीन के महंगा होने से इसकी मांग में कमी आई है जिस वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल में गिरावट आई है। इसके अलावा विदेशों में बाजार के टूटने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि सोयाबीन दाना और लूज के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
 
सूत्रों ने कहा कि सरसों की उपलब्धता और मांग कम होने से सरसों तेल तिलहन के भाव भी हानि का रुख प्रदर्शित करते बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
 
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)
 
सरसों तिलहन - 8,970 - 8,995 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
 
मूंगफली - 6,050 - 6,135 रुपए।
 
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपए।
 
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,005 - 2,130 रुपए प्रति टिन।
 
सरसों तेल दादरी- 17,800 रुपए प्रति क्विंटल।
 
सरसों पक्की घानी- 2,685 -2,725 रुपए प्रति टिन।
 
सरसों कच्ची घानी- 2,760 - 2,870 रुपए प्रति टिन।
 
तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपए।
 
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,650 रुपए।
 
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,400 रुपए।
 
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000
 
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,200 रुपए।
 
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,500 रुपए।
 
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपए।
 
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,650 (बिना जीएसटी के)।
 
सोयाबीन दाना 5,475 - 5,575, सोयाबीन लूज 5,275 - 5,375 रुपए।
 
मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी