सोने में आई 205 रुपए की गिरावट, चांदी भी 964 रुपए लुढ़की

मंगलवार, 7 जून 2022 (19:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 205 रुपए की गिरावट के साथ 50,733 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,938 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 964 रुपए लुढ़ककर 61,555 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,519 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट के बाद दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोना का भाव भी 205 रुपए टूट गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,844 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव मामूली गिरावट के साथ 22.01 डॉलर प्रति औंस रह गया। पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड आय बढ़ने से सोने की तेजी पर अंकुश लगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी