सोना 437 रुपए टूटकर 51151 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी भी 722 रुपए टूटी

मंगलवार, 29 मार्च 2022 (22:12 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 437 रुपए टूटकर 51,151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,588 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ALSO READ: सोना-चांदी : ग्राहकों के लिए खुशखबरी, दामों में आई इतनी गिरावट
 
चांदी की कीमत भी 722 रुपए की गिरावट के साथ 67,515 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,237 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,918 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 24.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,918 डॉलर प्रति औंस रहा जिससे यहां सोने की कीमतों पर दबाव रहा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी