वैश्विक रुख से सोना 321 रुपए टूटा, चांदी में भी रही 874 रुपए की गिरावट

सोमवार, 13 जून 2022 (16:14 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोना 321 रुपए टूटकर 51,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी देते बताया कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,591 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी का भाव भी 874 रुपए के नुकसान से 60,745 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,619 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,858 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 21.54 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.70 प्रतिशत नीचे था। डॉलर के मजबूत होने तथा अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से सोने की कीमतों पर दबाव था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी