दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए टूटा, चांदी में आया 240 रुपए का सुधार

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (19:31 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 180 रुपए की गिरावट के साथ 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,780 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था, हालांकि चांदी की कीमत 240 रुपए बढ़कर 72,140 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 180 रुपए की गिरावट के साथ 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,982 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 24.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी